भाजपा सरकार के कार्यकाल में किसानो की जो दुर्गति हुयी है उसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने देशभर में मुहीम छेड़ दी है और इसिलए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गाँधी विभिन्न राज्यों का दौरा कर किसानो के बीच पहुँच कर उनकी वेदनाये सुन रहे है, साथ ही साथ सरकार को चेताने का काम भी कर रहे है. इसी क्रम में आगामी १९ जुलाई को राहुल गाँधी जी राजस्थान के दौरे पर रहेंगे और बांसवाड़ा में विशाल किसान सम्मलेन को सम्भोदित करेंगे. विशाल किसान सम्मलेन की तैयारियो के चलते राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट बांसवाड़ा जिले के दो दिवसीय दौरे पर है.
पायलट प्रातः सड़क मार्ग द्वारा जयपुर से रवाना हुए और करीब दोपहर के एक बजे बांसवाड़ा पहुंचे, जहाँ उनके आगमन से उत्साहित कार्यकर्ताओ ने उनका भव्य स्वागत किया.
सबसे पहले पायलट बांसवाड़ा के बड़ोदिया पहुँचे जहाँ उन्होंने स्कूल के खेल मैदान का मुआयना किया. उसके बाद वे सभी नेताओ एवं कार्यकर्ताओ सहित बांसवाड़ा के कॉलेज ग्राउंड का मुआयना करने पहुँचे. दोनों ही जगहों का मुआयना करने के पश्च्यात उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी, बांसवाड़ा के मुख्यालय पर बैठक ले कर नेता, कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों से विचार विमर्श किया.
पायलट ने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जिसने हमेशा से ही गरीबो, दलितों, पिछड़े वर्गों, महिलाओ के लिए संघर्ष किया है. लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि भाजपा ने जनता से बड़े-बड़े झूठे वादे करके गुमराह किया और वोट बटोर लिए. पूर्ण बहुमत से ना सिर्फ प्रदेश में बल्कि केंद्र में भी भाजपा ने अपनी सरकार बनायीं, लेकिन ये बहुत ही दुःखद है कि भाजपा सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पायी.
उन्होंने कहा कि अपने तमान वादों को पूरा करने में भाजपा सरकार विफल रही है और सबसे ज्यादा अगर कोई प्रभावित हुआ है तो वो है किसान वर्ग. देशभर में किसानो की जो दुर्गति भाजपा के कार्यकाल में हुयी है वह चिंताजनक है. अपने हक़ के लिए किसानो सड़को पर उतर कर आंदोलन कर रहे है, लेकिन सरकार के पास उनकी परेशानिया सुनने तक का समय नहीं है. उल्टा आंदोलन कर रहे किसानो पर गोलिया बरसाई जा रही है, जो कि निंदनीय है.
प्रदेश में भी किसानो को भाजपा सरकार ने नज़रअंदाज़ किया है, जिसके चलते पिछले साढ़े तीन सालो में लगभग ६५+ से ज्यादा किसान आत्म हत्या कर चुके है और इतना ही नहीं पिछले एक महीने में आधा-दर्जन किसानो ने आत्म-हत्या की है. सरकार ना तो समय पर खाद बीज मुहैया करवा पा रही है और ना ही समर्थन मूल्य में अभी तक कोई राहत मिल पायी है. किसानो को समय रहते सही दाम ना मिल पाने के कारण काम कीमत पर फैसल बेच कर भरी नुक्सान उठाना पड़ रहा है.
पायलट ने कहा कि मुख्यमंत्री साहिबा ने अपनी सुराज संकल्प यात्रा के दौरान किसानो से बड़े-बड़े वादे करके उन्हें सपने तो दिखा दिए, लेकिन अब भाजपा सरकार की वादा ख़िलाफ़ी से किसानो की भावनाओ को ठेंस पहुंची है. उत्तर-प्रदेश में किसानो से कर्ज़ा माफ़ी का वादा पूरा किया गया तो वहीँ महाराष्ट्र में भी आंदोलन के बाद किसानो का कर्ज़ा माफ़ किया गया. लेकिन जब दूसरे भाजपा शाषित प्रदेशो में किसानो का कर्ज़ा माफ़ किया जा सकता है तो राजस्थान के किसानो को राहत पहुँचाने के लिए सरकार कुछ क्यों नहीं कर रही है.
उन्होंने बताया कि जब-जब सरकार ने जनता का शोषण करने की कोशिश की है, कांग्रेस पार्टी ने जनता की आवाज़ बन कर सरकार को घेरा है और इतना ही नहीं जरुरत पड़ने पर सडको पर उतर कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनके जन-विरोधी फैसलों को वापस लेने पर मज़बूर किया है. आज देश के पीड़ित किसान उम्मीद से कांग्रेस पार्टी की तरफ देख रहे है और इसीलिए श्री राहुल गाँधी जी तमाम राज्यों का दौरा कर सरकार को चेताने का काम कर रहे है.
आज हम १९ जुलाई को होने वाले किसान सम्मलेन की तैयारियों का जायज़ा लेने आये है. दुःख की इस घडी में कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता किसानो के साथ खड़ा है, हम सरकार को मज़बूर करके रहेंगे कि वे राजस्थान के पीड़ित किसानो का कर्ज़ा माफ़ करे और उन्हें राहत पहुँचाने के लिए जल्द से जल्द कोई कदम उठाये.





Comments
Post a Comment