राजधानी में सड़को की दुर्दशा के ख़िलाफ़ कांग्रेस ने सड़को पर उतर कर किया प्रदर्शन

राजधानी में सड़को की दुर्दशा के ख़िलाफ़ आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशाध्यक्ष श्री सचिन पायलट जी के नेतृत्व में सड़को पर उतर कर प्रदर्शन किया. प्रदेशाध्यक्ष एवं जयपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह जी सहित हज़ारो कांग्रेसजनो ने किशनपोल से हनुमान मंदिर, चांदपोल तक पैदल मार्च कर सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया. इस मौके पर आम जनता ने भी कांग्रेसजनो को भरी संख्या में समर्थन दे कर सरकार के प्रति आक्रोश जताया.

श्री पायलट ने कहा कि एक मज़बूत विपक्ष के रूप में कांग्रेस पार्टी लगातार जनता की आवाज़ बन कर सरकार को घेरने का काम कर रही है. जयपुर शहर में जो सड़को की दुर्दशा है, जिससे आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और सरकार व प्रशासन की अनदेखी से परेशानिया दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है.



भाजपा ने बड़े-बड़े वादे कर पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाई थी। लेकिन आज वे सभी चुनावी वादे कागज़ों तक सिमट कर रह गए और भाजपा सरकार जनता को सहूलियत पहुँचाने में हर मोर्चे पर विफ़ल रही है।

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जयपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रो में जा कर जनता की समस्याओ की जानकारी ले रहे है और इन तमाम मुद्दों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर ना सिर्फ सरकार का पर्दाफाश कर रहे है, बल्कि सरकार को मज़बूर कर रहे है कि वे जनता की समस्याओ को सुन कर उनका निवारण करे.

उन्होंने कहा कि अगले वर्ष चुनाव है, लेकिन तब तक कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी. हम लगातार पुरे प्रदेश में सरकार के किये झूठे वादों की पोल खोल कर जनता को जागरूक करेंगे और सरकार को तमाम मुद्दों पर घेर कर जनता को सहूलियत पहुँचाने के लिए मज़बूर करते रहेंगे.

Comments