भाजपा सरकार ने कभी भी किसानो की समस्याओ को गंभीरता से नहीं लिया: पायलट


राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  सचिन पायलट आज दौसा जिले के दौरे पर रहें. पायलट सुबह सड़क मार्ग द्वारा कानोता, बस्सी, दौसा बाईपास, सिकंदरा होते हुए ग्राम भालपुर, पंचायत उदयपुरा, मेहंदीपुर बालाजी, तह. सिकराय, जिला दौसा पहुँचेजहाँ उन्होंने मूर्ति का अनावरण कर, किसान सम्मलेन के भाग लिया.

इस मौके पर दौसा जिले एवं आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रो के हज़ारो किसानो ने अपनी उपस्थिति दर्ज़ करा कांग्रेस पार्टी को समर्थन दिया, जिनमे बुजुर्ग, महिलाये, युवा, बच्चे आदि सभी वर्ग के लोग शामिल हुए. सभी बुजुर्ग पायलट में किसान नेता स्व. राजेश पायलट जी की छवि देखते है, जिनका दौसा जिले से खास लगवा रहा और जिले के विकास में बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है. इसीलिए जब आज सचिन पायलट यहाँ पहुँचे तो बुजुर्ग उनसे मिलने के लिए उत्साहित हो उठे, जिनका पायलट ने विनम्रता से आशीर्वाद लिया और आभार व्यक्त किया.

पायलट ने स्व. मलखान सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण किया, तात्पश्च्यात आयोजित किसान सम्मेलन में मुख्य-अतिथि के रूप में शिरकत की।


सभा को सम्भोदित करते हुए पायलट ने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो हमेशा से ही किसानो के हितो के लिए संघर्ष करती आयी है. लेकिन भाजपा सरकार के कार्यकाल में जो किसानो की दुर्दशा हुयी है वह बहुत ही चिंताजनक है. हमने हालही में सरकारी आंकड़ों के आधार पर भाजपा सरकार की पोल खोलने का काम किया। खुद सरकारी आंकड़ों ने ये खुलासा किया कि भाजपा सरकार की नीतियों ने किस तरह ग़रीब किसानों का शोषण किया है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में सूखा पड़ना ओर ओलावृष्टि होना कोई नई बात नही है, लेकिन इतिहास में पहली बार किसानों को आत्महत्या करने के लिए मज़बूर होना पड़ा। भाजपा सरकार ने किसानों की समस्याओं को कभी भी गंभीरता से नहीं लिया, जिसके चलते बहुत ही दुर्भाग्य की बात है कि 60 किसान आत्महत्या करने पर विवश हुए। राज्य एवं केंद्र दोनों ही जगह पूर्ण-बहुमत की सरकार बनाने के बावजूद भाजपा सरकार ना सिर्फ़ किसानों की पीड़ा दूर करने में बल्कि आम जनता को सहूलियत पहुँचाने में भी विफ़ल रही।


उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के 3.5 वर्ष के कार्यकाल में जो किसानों की दुर्गति हुई है उसकी जिम्मेदार भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियां है। चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करके भाजपा ने वोट तो बटोर लिए, पर आज वे तमाम वादे कागज़ों तक सिमट कर रह गए। ग़रीब किसानों का कर्ज़ा माफ़ करना तो दूर, बल्कि किसानों का सूखा एवं ओलावृष्टि से नुकसान होने पर मुआवज़े का प्रावधान भी नही किया गया। इतना ही नहीं बिज़ली दरों में वृद्धि कर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया।

भाजपा सरकार ने जनहित में कोई योजनाएं नहीं निकाली, इसके विपरीत जो योजनाएं कांग्रेस पार्टी ने जनता को सहूलियत पहुँचाने के लिए शुरू की थी उनको भी बंद करके से साबित कर दिया कि भाजपा की प्राथमिकता जनता की सेवा करना नहीं है। 

पायलट ने कहा कि आश्चर्य की बात तो ये है कि प्रदेश में किसान इतनी तकलीफ़ों से गुज़र रहे है और भाजपा सरकार ने ना तो कभी उनके आंसू पूंछे और ना ही कभी मुआवज़े का कोई प्रावधान किया. भाजपा सरकार ने किसानो की लागत पर 50 प्रतिशत मुनाफ़ा देने का वादा किया था, लेकिन आज किसानो को उचित मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है और मज़बूरी में निजी हाथो को दाल बेचनी पड़ रही है. भाजपा सरकार की नीतियों ने किसानो का नुक्सान कर उनका शोषण किया है.


उन्होंने कहा कि दुःख की बात है कि आज सत्ता में बैठे नेताओ में कोई भी किसानो की आवाज़ उठाने वाला नहीं है. उत्तर-प्रदेश एवं बिहार की राज्य सरकारों को केंद्र सरकार से किसानो के लिए पैकेज की घोषणा करवाई, लेकिन राजस्थान के किसान आज भी इस तरह के समर्थन से वंचित है.

पायलट ने कहा कि कांग्रेस का हर जन निरंतररूप से जनता के बीच जा कर ना सिर्फ उनकी तकलीफ़ों को सुन रहा है बल्कि जनता की समस्याओं का निवारण करने की हर मुमकिन कोशिश कर रहा है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही किसानो, गरीबो एवं आम जन के लिए संघर्ष करती आयी है और आगे भी करती रहेगीआज प्रदेश में ना सिर्फ जनता बल्कि भाजपा के नेतागणों सहित तमाम कार्यकर्ता भी संतुष्ट नहीं है. अब जनता भी भाजपा का असली चेहरा पहचान चुकी है और उम्मीद से कांग्रेस पार्टी की तरफ देख रही है. अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव है और हमें विश्वास है कि जनता कांग्रेस पार्टी को आशीर्वाद दे कर सेवा का मौका जरूर देगी.

पायलट ने उपस्थित किसानो एवं परिवारों को आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकता जनता की सेवा करना है और पार्टी चाहे सत्ता में हो या ना हो कांग्रेस का हर जन जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहेगा.  

Comments