जालोर जिले में पायलट की सभाओ में जुटी ऐतिहासिक भीड़; सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ता भी हुए कांग्रेस में शामिल



राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट का दो दिवसीय जालोर जिले का दौरा बहुत ही शानदार रहा है. पायलट का जालोर की जनता ने जगह-जगह भव्य स्वागत तो किया ही, साथ ही साथ उनकी सभाओ में हज़ारो की संख्या में लोगो ने अपनी उपस्थिति दर्ज़ करा कांग्रेस पार्टी को खुला समर्थन दिया



पायलट के जालोर ज़िले के दौरे की सफ़लता का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि सभी विधानसभा क्षेत्रों से सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता स्वीकार कर पार्टी में शामिल हुए।


बूथ स्तरीय संवाद कार्यक्रम; सभी कार्यकर्ता आये एक मंच पर

कांग्रेस पार्टी में आपसी मन-मुटाव की खबरे आना आम बात है. लेकिन इस बूथ स्तरीय कार्यक्रम के ज़रिय पायलट सभी कार्यकर्ताओ को एक ही मंच पर लाने में कामयाब हो गए, जिसकी सराहना जिले के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओ ने भी की.



पायलट ने अपनी तमाम सभाओ में सभी कार्यकर्ताओ को एकजुट हो कर भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज़ उठाने का सन्देश दिया और कार्यकर्ताओ से आग्रह किया कि वे जनता के बीच पहुँच कर पार्टी की विचारधारा को ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुंचाये, जिससे कि बूथ स्तर पर पार्टी को मज़बूती मिलेगी.



पायलट की सभाओ में उमड़ा जन सैलाबलोगो ने कहा ऐतिहासिक

पायलट ने गत दिनों जालोर के आहोर, जालोर शहर, भीनमाल, रानीवाड़ा एवं सांचोर में बूथ स्तरीय संवाद कार्यक्रमों में भाग ले कर कार्यकर्ताओ से पार्टी को बूथ स्तर से मज़बूती देने जैसे विषयो पर चर्चा की, आश्चर्य की बात तो ये है कि पायलट की सभाओ में कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ-साथ आम जनता भी भारी संख्या में कांग्रेस पार्टी को समर्थन देने पहुँची.





स्थानीय लोगो ने पायलट की जन सभाओ को ऐतिहासिक बताया और लोगो को कहना है कि इस तरह की विशाल जन-सभाओ का आयोजन जालोर जिले में पहली बार देखने को मिला है. पायलट की आहोर, जालोर, एवं भीनमाल की सभाओ में लगभग 5000 लोगो ने अपनी उपस्थिति दर्ज़ करा कांग्रेस पार्टी को समर्थन दिया. वहीँ रानीवाड़ा में 7000 और सांचोर में 10, 000 लोगो की भीड़ देखने को मिली.



गौरतलब है कि ये ना तो चुनाव का समय है और ना ही प्रचार के लिए की जा रही जन सभाये, ऐसे में इस तरह का जन सैलाब उमड़ना यही दर्शाता है कि जनता का रुझान फिर से कांग्रेस पार्टी की तरफ  बढ़ रहा है.



रानीवाड़ा में जब पायलट भाषण दे रहे थे तभी एक बुजुर्ग उठा और हाथ में कांग्रेस के झंडे को उठा कर कांग्रेस पार्टी ज़िंदाबाद के नारे लगाने लगा. नीचे दिए गए चित्र में देखिये किस तरह वो बुजुर्ग स्टेज के नीचे हाथ में कांग्रेस का झंडा लिए खड़ा है.


जनता के दिलो को छु गयी पायलट की सादगी

जालोर जिले के दौरे के अंतिम चरण में सांचोर में विशाल जन सभा को सम्भोदित करने के पश्च्यात पायलट सांचोर विधानसभा क्षेत्र की ढाणियों में पहुँचे, जहाँ उन्होंने जनता के बीच रहकर और निकट से उनकी तकलीफो को जाना और समझा। उन्हें ग्रामीणों ने अवगत कराया कि किस तरह ग्रामीण क्षेत्रो के वासियो को बिजली, पानी, स्वास्थ जैसी मूलभूत सुविधाओं के आभाव में अनेक दिक्कतो का सामना करना पड़ता है।



ग्रामीणों के बीच पायलट ने किसी भी VIP treatment  की मांग नहीं की. किसी आम नागरिक की तरह वे खेतों में खुले आसमान के नीचे खाट पर सोये, सभी कार्यकर्ताओ एवं ग्रामीणों के साथ बाजरे की रोटी को दही के साथ खाया और गाँव के बुजुर्गो से आशीर्वाद प्राप्त किया.



पायलट का ये अंदाज़ ग्रामीणों के दिलो को छु गया. आमतौर पर नेतागण चुनाव प्रचार के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाते है, लेकिन किसी आम दिन यूँ ग्रामीणों के बीच जा कर उनके साथ समय बिताने का उदहारण अपने आप में पहला तो है ही साथ ही साथ अनोखा भी है. ग्रामीण इलाको के बुजुर्ग, महिलाओ सहित युवा भी इस अंदाज़ से काफी प्रभावित हुए.




Comments