31 जुलाई और 1 अगस्त को प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रो का दौरा करेंगे पायलट


प्रदेश में भारी वर्षा के कारण जोधपुर, जालोर, पाली एवं सिरोही क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आ गए, जिसके चलते आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट आगामी ३१ जुलाई एवं १ अगस्त को बाढ़ग्रस्त क्षेत्रो के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. बाढ़ की चपेट में आने से बहुत से लोगो को भारी नुक्सान उठाना पढ़ा है, पायलट ऐसे पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात करेंगे.

प्रदेश में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रो पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए पायलट ने कहा कि ये बहुत ही दुःखद है कि गुजरात एवं राजस्थान के कई क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आ गए, जिसके चलते जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमत्री जी ने हालही में गुजरात का दौरा कर बहुत बड़ी राहत राशि की घोषणा की है, जिसका हम स्वागत करते है. लेकिन राजस्थान में पीड़ित लोगो को राहत पहुँचाने के लिए केंद्र सरकार से जो मदद मिलनी चाहिए वो अभी तक नहीं मिली है. इसीलिए हमने मांग रखी है कि राजस्थान के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रो के लिए भी जल्द से जल्द राहत राशि की घोषणा की जाये.

पायलट ने कहा कि ये जनता की सुरक्षा का सवाल है इसमें ना तो कोई भेदभाव किया जाना चाहिए और इस पुरे मामले का राजनीतिकरण ना करते हुए जनता के हित के लिए सरकार को मदद के लिए आगे आना चाहिए.

गौरतलब है राजस्थान में जब-जब जनता को कोई परेशानी हुयी है पायलट बिना सोचे समझे पीड़ित जनता का हाल पूछने पहुंच जाते है. फिर चाहे उदयपुर के गोगुन्दा में बीमारी से जूझ रहे ग्रामीण हो या फिर भरतपुर में दिवार गिरने से हादसे का शिकार हुए मासूम लोग हो, पायलट हर जगह पहुंचे और जनता को एहसास करवाया कि दुःख की घडी में वे जनता के साथ है.

इससे पहले भी वे दूदू एवं दौसा में आगजनी से पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे थे, तो वही सीमा पर तनाव के चलते शहीद हुए राजस्थान के सपूतो के परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया. सिर्फ इतना ही नहीं पायलट हालही में अजमेर सांसद सांवरलाल जाट के कुषलक्षेप पूछने जयपुर के सवाईमान सिंह अस्पताल भी गए थे. 

Comments