शर्मनाक: इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार योजना का नाम बदल कर भाजपा ने पद्माक्षी पुरस्कार योजना किया


बालिकाओ की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कांग्रेस पार्टी ने इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार योजना की शुरुआत की थी, जिसके अंतर्गत १०वीं एवं १२वीं में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया जाता है.

लेकिन हालही में राजस्थान की भाजपा सरकार ने इस योजना से भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. श्रीमति इंदिरा गाँधी जी का नाम हटा कर इसका नाम पद्माक्षी पुरस्कार योजना कर दिया है. इस योजना की शुरुआत सत्र २०१७-१८ से की जाएगी और बसंती पचमी के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण किया जायेगा.

हालांकि इस गुप्त रखा जा रहा है और इसीलिए अभी तक इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की गयी है, लेकिन वसुंधरा सरकार के इस फैसले की देशभर में निंदा की जा रही है. गौरतलब है कि ये पहला मौका नहीं है जब राजस्थान में भाजपा सरकार ने कांग्रेस की ही किसी योजना का नाम बदल कर जनता को गुमराह करने की कोशिश की हो.

Source http://www.hindustantimes.com/india-news/rajasthan-removes-indira-gandhi-s-name-from-schoolgirls-award-scheme/story-2h3usl1JfvjXa7RCfFqXtM.html

प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता लगातार इस बात पर सरकार को घेरते आये है कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में खुद कोई योजनाए नहीं निकाली, बल्कि कांग्रेस की ही योजनाओं का नाम बदल कर जनता के साथ छल किया है.

भाजपा सरकार को ये समझना चाहिए कि बालिकाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं का नाम उन आदर्श व्यक्तित्व पर होना चाहिए जिससे उन्हें प्रेरणा मिले लेकिन इंदिरा जी के नाम को हटाकर भाजपा में अपनी संकीर्ण मानसिकता को एक बार फिर उजागर किया है। भाजपा सरकार बनने के बाद लगातार यही होता आ रहा है योजनाओं के नाम बदले जा रहे हैं और कांग्रेस के नेताओं के नाम और उनके योगदान को मिटाने की कोशिश की जा रही है.

Comments