पुलिस राजपूत सभा भवन का घेराव करे, मैं मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने जा रहा हूँ: प्रताप सिंह खाचरियावास

आज जयपुर पुलिस द्वारा राजपूत सभा भवन में सरकार के इशारे पर गैर कानूनी तरीके से अंदर घुसकर सभा और अंदर मौजूद लोगों को परेशान करना बेहद शर्मनाक हरकत है आज जब पुलिस ने यह हरक़त की तो खाचरियावास मौके पर पहुँचे |
प्रताप सिंह जी खाचरियावास के राजपूत सभा भवन पहुचते ही पुलिस को आए पसीने, हाथों हाथ सभा भवन से चले गए सभी पुलिसकर्मी और समस्त गेट भी खोल दिए |
खाचरियावास ने पुलिस अधिकारियों कहा आप राजपूत सभा भवन का घेराव करो, मैं यहाँ से लोगों को लेकर मुख्यमंत्री निवास को घेरने जा रहा हूँ, इस पर पुलिस अधिकारियों ने अपना घेरा हटा लिया और पीछे हो गए |
खाचरियावास ने कहा पुलिस की गोली से मारे गए लालचंद शर्मा का पार्थिव देह SMS के मुर्दाघर में पड़ी है, पुलिस की गोली से घायल महिंद्र सिंह और लाडू सिंह सहित सैकड़ों लोगों का SMS सहित प्रदेश के अनेक अस्पतालों में इलाज़ चल रहा है | इसके बावजूद सरकार जयपुर पुलिस और प्रदेश की पुलिस के जरिए लाठी और गोली के दम पर लोगों की लोकतांत्रिक आवाज़ को दबाने की कोशिश कर रही है जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नही किया जाएगा |
खाचरियावास ने कहा कि राज्य सरकार अपनी औकात मे रहे पूरे प्रदेश मे बेवज़ह लोगो की गिरफ्तारी की जा रही है, राज्य सरकार और पुलिस अपनी एक ग़लती छुपाने के लिए लगातर गलतियां किए जा रही हैं, यदि सरकार की हठघर्मिता जारी रही और तानाशाही बंद नही हुई तो सरकार गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे |
खाचरियावास जब भगवानदास रोड पर पहुँचे तो पुलिस ने सारे रास्ते बंद कर रखे थे, राजपूत सभा भवन को 500 से अधिक पुलिस वालों ने घेर रखा था उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आप 5 मिनट में पुलिसजाप्ता हटायें अन्यथा में यहाँ से मुख्यमंत्री निवास की तरफ़ कूच करूँगा आप सभा भवन का कीजिए में मुख्यमंत्री निवास का करूँगा इसके बाद पुलिस वहाँ से लौट गई |

President of District Congress Committee Jaipur Pratap Singh Khachariyawas shared his views on his Social Media Platforms. Please click the link to visit his official Facebook post https://www.facebook.com/khachariyawasofficial/

Comments