पायलट अगले सप्ताह बीकानेर-श्रीगंगानगर जिलों का दो दिवसीय दौरा कर समस्याओ से जूझ रहे किसानो से करेंगे मुलाक़ात

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट अगले सप्ताह बीकानेर एवं श्रीगंगनर जिलों के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. 27 नवंबर को पायलट दिल्ली से हवाई मार्ग द्वारा बीकानेर एयरपोर्ट पहुँचेगे, वहाँ से सड़क मार्गे द्वारा छत्तरगढ़, रोजड़ी होते हुए श्रीगंगानगर जिले के घड़साना पहुँचेगे.

घड़साना में सिंचाई के पानी की मांग को ले कर धरने पर बैठे किसानो से पायलट मुलाक़ात कर उनकी समस्याओ की जानकारी लेंगे. तत्पश्च्यात,  सड़क मार्ग द्वारा अनूपगढ़, रायसिंघनगर, पदमपुर होते हुए श्रीगंगानगर  सर्किट हाउस पहुँचेगे. पायलट रात्रि विश्राम श्रीनगर सर्किट हाउस में ही करेंगे.

दूसरे दिन 28 नवंबर को पायलट प्रातः सर्किट हाउस में मीडिया से मुख़ातिफ़ हो कर कार्यकर्ताओ से मुलाक़ात करेंगे, तत्पश्च्यात वे सड़क मार्ग द्वारा सूरतगढ़ पहुँचेगे, जहाँ आयोजित विशाल किसान सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे. किसान सम्मेलन को सम्भोदित करने के बाद पायलट सड़क मार्ग द्वारा महाजन, लूणकरणसर होते हुए बीकानेर एयरपोर्ट पहुँचेगे, जहाँ से वे हवाई मार्ग द्वारा दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे. 

Comments