कांग्रेस ने की औपचारिक घोषणा; डॉ. करण सिंह यादव लड़ेंगे अलवर से लोकसभा का उपचुनाव

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गाँधी के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आगामी अलवर लोकसभा उपचुनाव के लिए अपने पार्टी प्रत्याशी की घोषणा कर दी है. अलवर सांसदीय क्षेत्र से पूर्व सांसद डॉ. करण सिंह यादव होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार, गौरतलब है कि यादव अलवर जिले की बहरोड़ विधानसभा से दो बार विधायक भी रह चुके है और सवाईमान सिंह अस्पताल में अधीक्षक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके है.

अलवर सांसदीय क्षेत्र में लगभग सवा तीन लाख यादव वोटर्स है, ऐसे में कांग्रेस का डॉ. करण सिंह को उम्मीदवार घोषित करना भाजपा की परेशानी को बढ़ा सकता है. भाजपा ने अभी तक अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है, वहीँ भाजपा के खेमे में गुटबाजी के चलते कांग्रेस का पलड़ा भारी होता नज़र आ रहा है. 

मालूम हो कि अलवर लोकसभा सीट यहाँ के सांसद स्व. महंत चांदनाथ की मृत्यु के बाद खाली हो गयी थी, जिसके चलते यहाँ जल्द ही उपचुनाव की घोषणा की जाएगी. इसके साथ ही अजमेर लोकसभा सीट एवं मांडलगढ़ विधानसभा सीट के भी उपचुनाव होने है, जिनके प्रत्याशियों की घोषणा भी कांग्रेस पार्टी जल्द कर सकती है.

अगले वर्ष प्रदेश में विधानसभा चुनावो के चलते दोनों ही पार्टिया इन उपचुनावों को गंभीरता से ले कर प्रचार-प्रसार में जुटी हुयी है, वहीँ मीडिया ने इस उपचुनाव को सेमि-फाइनल का नाम दिया है, जिनके नतीजे अगले साल होने वाले चुनावो में जनता के रुझान का संकेत देंगे.

डॉ. करण सिंह यादव का विकिपीडिया पेज देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे 
https://en.wikipedia.org/wiki/Karan_Singh_Yadav

Comments