प्रदेश में अजमेर-अलवर लोकसभा सीट और मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव प्रचार का आज आखरी दिन था. सत्ताधारी भाजपा और विपक्ष में बैठी कांग्रेस दोनों ने ही अजमेर में रोडशो के ज़रिये अपना शक्ति प्रदर्शन किया. लेकिन भाजपा ने आज भी जातिगत राजनीति का परिचय देते हुए जगह-जगह विभिन्न समाजो से शहर के अलग-अलग स्थानों पर स्वागत करवाया. जगह-जगह अलग-अलग समाज के बैनर लगे हुए थे, जहाँ भाजपा का स्वागत और अभिनन्दन किया जा रहा था.
गौरतलब है कि आज भाजपा के ही कुछ कार्यकर्ताओ ने केसरगंज में गुर्जर समाज द्वारा भाजपा के रोडशो के स्वागत का कार्यक्रम रखा, जहाँ बैनर भी लगवाया गया. इसके चलते वहां गुर्जर समाज से महिलाओ और बच्चो सहित बहुत सारे लोगो एकत्रित हुए, लेकिन अचानक भाजपा के कार्यकर्ताओ ने ही उन्ही के सामने गुर्जर समाज का बैनर हटा कर कायस्थ समाज का बैनर लगा दिया. इस घटना से वहाँ खड़े गुर्जर समाज के लोगो की भावनाओ को ठेंस तो पहुँची, लेकिन उन्होंने सभ्यता से ना सिर्फ़ इंतज़ार किया बल्कि भाजपा के रोडशो में आये नेताओ का स्वागत कर अभिनन्दन भी किया.
इसके बाद समाज के एक युवा ने सोशल मीडिया के ज़रिये अपना रोष व्यक्त किया. हालांकि इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भाजपा के कार्यकर्ताओ ने क्यों इस तरह अलग-अलग समाज के स्वागत का कार्यक्रम रखा और इस तरह सिर्फ़ गुर्जर समाज के कार्यक्रम हो ही क्यों आखिरी मौके पर रद्द कर दिया?
सोमवार को मतदान होने है, अजमेर लोकसभा सीट पर भाजपा के पूर्व सांसद स्व. सांवरलाल लाल जाट के पुत्र रामस्वरूप लम्बा मैदान में है जिनका सीधा मुक़ाबला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. रघु शर्मा से है. आज दोनों ही पार्टियों ने रोडशो के ज़रिये शक्ति प्रदर्शन तो किया, लेकिन कांग्रेस को जिस तरह से अजमेर की जनता का समर्थन मिला, उससे अब मुकबला एक तरफ़ा होता नज़र आ रहा है. जहाँ कांग्रेस के रोडशो में जन सैलाब देखने को मिला था, तो वहीँ कांग्रेस के मुक़ाबले भाजपा के रोडशो में भीड़ एक तिहाई भी नहीं थी, जिससे ये स्पष्ट हो जाता है कि जनता का रुझान कांग्रेस पार्टी कि ओर है.
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट लगातार भाजपा पर जातिगत राजनीति का आरोप लगाने के साथ-साथ मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अलग-अलग समाज की बैठक लेने की रणनीति पर भी हमला करते आये है. आश्चर्य की बात तो ये है कि जिस तरह से भाजपा ने आज रोडशो के दौरान शहर में अलग-अलग समाजो से स्वागत करवाया उसने इस बात की पुष्टि कर दी कि भाजपा जाती, धर्म ओर समाज के नाम पर जनता को बाटने का प्रयास कर रही है. अब ये तो वक़्त ही बताएगा कि जनता किस पार्टी के उम्मीदवार को अपने मतदान की शक्ति से चुन कर संसद भवन में भेजती है.

Congress party jindabad
ReplyDelete