कांग्रेस ने की उपचुनाव में अपने प्रत्याशियों की घोषणा; अजमेर से डॉ. रघु शर्मा तो मांडलगढ़ से विवेक धाकड़ उतरेंगे मैदान में


आखिरकार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने भी राजस्थान में उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने पीसीसी मुख्यालय पर मीडिया से मुखातीफ़ होते हुए बताया कि उपचुनाव में अजमेर लोकसभा सीट से पूर्व विधायक डॉ. रघु शर्मा कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे, तो वहीँ पूर्व प्रत्याशी विवेक धाकड़ एक बार फिर मांडलगढ़ से कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे। गौरतलब है कि अलवर लोकसभा सीट से डॉ. करण सिंह यादव के नाम की औपचारिक घोषणा कांग्रेस पिछले महीने ही कर चुकी है।

आगामी 29 जनवरी को अलवर-अजमेर लोकसभा सीटों और मांडलगढ़ की विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहे है, जिनके परिणामो की घोषणा 1 फरवरी को की जायेगी। दोनों ही पार्टियां पुरजोर तरीक़े से चुनाव प्रचार में जुटी हुई है।

सचिन पायलट ने बताया कि कल कांग्रेस पार्टी के तमाम नेताओ एवं कार्यकर्ताओ के साथ अलवर में नामांकन दाखिल किया जायेगा तो 9 और 10 तारीख को क्रमशः मांडलगढ़ और अजमेर में नामांकन दाखिल करने का कार्यक्रम रखा गया है. तीनो ही जगह विशाल जन-सभाओ का भी आयोजन किया जायेगा. पायलट ने दावा किया है तीनो ही सीटों पर कांग्रेस पार्टी भाजपा को हरा कर अपना कब्ज़ा जमायेगी. 

Comments