एक तरफ जहाँ अलवर में भाजपा के नेताओ के बिच गुटबाजी और आपसी अनबन की खबरें चर्चा का विषय बनी हुयी है तो दूसरी ओर आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता एक ही मंच पर भाजपा के ख़िलाफ़ एकजुट नज़र आये.
दरअसल आगामी लोकसभा उपचुनाव के चलते आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अलवर सीट से अपने उम्मीदवार डॉ. करण सिंह का नामांकन दाखिल करने का कार्यक्रम रखा था. आज का ये कार्यक्रम कई मायनो में कांग्रेस पार्टी के लिए ख़ास रहा. कांग्रेस पार्टी को अलवर की जनता ने भारी संख्या में समर्थन दे कर इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक तो बनाया ही, साथ ही साथ अलवर में आयोजित जन सभा में कांग्रेस के सभी दिग्गज नेताओ ने एक मंच पर भाजपा के ख़िलाफ़ एकजुट हो कर गुटबाजी की अफ़वाए उड़ाने वालो का मुँह बंद कर दिया.
आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री एवं एआईसीसी के महासचिव अशोक गहलोत, राष्ट्रिय महासचिव सी.पी.जोशी, अलवर से पूर्व सांसद भंवर जीतेन्द्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री नमो नारायण मीणा सहित राजस्थान के सभी दिग्गज नेता आज इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे.
जहाँ भँवर जीतेन्द्र सिंह ने पायलट के नेतृत्व ओर गहलोत सरकार द्वारा अलवर के विकास में किये सहयोग की सराहना की तो वहीँ पायलट ने भी अलवर जिले में उनके द्वारा कराये विकास कार्यो की जम कर सराहना करते हुए गहलोत सरकार के कार्यकाल के भी तारीफों के पुल बांधे. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का कार्यकाल निराशाजनक रहा, इसलिए जनता आज गहलोत सरकार की जन सेवी योजनाओ को याद करती है. सी.पी जोशी ने भी कांग्रेस में गुटबाजी की खबरों को अफवाह बताते हुए दावा किया कि सभी एकजुटता से भाजपा सरकार को सबक सिखाएंगे.
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी पायलट के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए कहा कि पिछले चार वर्षो में कांग्रेस पार्टी मज़बूत हुयी है. उन्होंने भी गुटबाजी की खबरों का खंडन करते हुए उन्हें मात्र कार्यकर्ताओ का मनोबल तोड़ने वाली भाजपा की साजिश बताया. इतना ही नहीं गहलोत, पायलट और जीतेन्द्र सिंह का बचाव करते भी नज़र आये. अलवर में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जब मीडिया ने उनसे पायलट और जिंतेंद्र सिंह के चुनाव लड़ने से पीछे हट जाने पर सवाल किया तो गहलोत ने मीडिया को ये बोल कर चुप करा दिया कि ये हमारी स्ट्रेटेजी है जिसे हम किसी को बताना नहीं चाहते.
पायलट ने घोषणा की है कि ये उपचुनाव कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता मिल कर लड़ेंगे. उन्होंने बताया कि जिस तरह से आज अलवर में कार्यक्रम रखा गया है, उसी तरह कल मांडलगढ़ और परसो अजमेर में प्रत्याशियों के नामांकन दाखिले का कार्यक्रम रखा जायेगा, जिसमे सभी दिग्गज नेता इसी तरह शिरकत कर कार्यकर्ताओ का मनोबल बढ़ाएंगे.
साल के अंत में राजस्थान में विधानसभा के चुनाव है और प्रदेश में भाजपा की स्थिति वैसे भी ठीक नहीं है. भले ही वो कांग्रेस पर आपसी मनमुटाव और गुटबाजी का आरोप लगाते हो, लेकिन धरातल पर भाजपा की स्थिति ज्यादा चिंताजनक है. अब कांग्रेस के दिग्गज नेताओ के एकजुट हो जाने की ख़बर ने भाजपा की मुश्किलों को ओर बड़ा दिया है.यदि उपचुनावों के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आये तो भाजपा की प्रदेश से विदाई तय है, जिसका दावा आज पायलट, गहलोत सहित सभी कांग्रेस नेताओ ने किया है.

Comments
Post a Comment