सचिन पायलट और डॉ. रघु शर्मा Facebook Live के ज़रिये जनता से होंगे रूबरू; सवालो के भी देंगे जवाब

जल्द ही प्रदेश में तीन उपचुनाव होने वाले है, जिनकी तैयारियो में कांग्रेस व भाजपा दोनों ही जुटी हुयी है. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अपने अध्यक्ष सचिन पायलट के नेतृत्व में पुरजोर तरीके से चुनाव प्रचार में जुट गयी है, नामांकन दाखिले के साथ ही स्वयं पायलट पिछले एक सप्ताह से गाँव-ढाणियों में घूम कर प्रचार कर रहे है.

प्रचार के इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए सचिन पायलट, कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रघु शर्मा के साथ कल शाम दिनांक 17 जनवरी (बुधवार) को Facebook Live के ज़रिये जनता से रूबरू हो कर सवालो के जवाब देंगे और साथ ही साथ कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को सोशल मीडिया के ज़रिये जनता तक पहुँचायेगे. गौरतलब है कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की आई.टी.सेल पायलट के भाषणों और रैलियो का सीधा प्रसारण करती आयी है, लेकिन ये पहला मौका होगा जब खुद पायलट जनता से रूबरू होंगे.

पिछले सप्ताहभर से ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे के पश्च्यात पायलट कल अजमेर शहर के दौरे पर रहेंगे, जहाँ वे शहर की जनता से जन संपर्क कर प्रचार करेंगे. उसके बाद शाम को 7 बजे वे Facebook के ज़रिये जनता से रूबरू हो कर उनके सवालो के जवाब देंगे. उनके साथ उम्मीदवार डॉ. रघु शर्मा भी रहेंगे और वो भी जनता से रूबरू होंगे.

पिछले कुछ वर्षो में सोशल मीडिया प्रचार का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है और युवा वर्ग सोशल मीडिया के ज़रिये खासा प्रभावित होता है. पायलट भी युवाओ के बिच खासे लोकप्रिय है और उनके Facebook page को 969,956 users follow करते है. बहरहाल इस Live interaction के लिए आई.टी. सेल तैयारियों में जुटी हुयी है, लेकिन अब देखना ये कि पायलट का ये पहला Facebook Live का अनुभव कैसा रहता है? 

Comments