राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय पर आज प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के नेतृत्व में प्रदेश कार्यकारिणी, पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, विधायकों एवं विभाग प्रकोष्ठो की संयुक्त बैठक रखी गयी, जिसमे आगामी विधानसभा चुनावो की रणनीति सहित राष्ट्रिय अध्यक्ष राहुल गाँधी के आवाहन पर आगामी 29 अप्रैल को दिल्ली में होने वाली रैली की तैयारियों पर भी चर्चा हुयी. इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, सह-प्रभारी विवेक बंसल, देवेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी सहित कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेतागण भी उपस्थित रहे.
पहले सातो संभागो में होंगे 'मेरा बूथ, मेरा गौरव' कार्यक्रम
बैठक के समापन के बाद मीडिया से मुख़ातिफ़ होते हुए पायलट ने बताया कि इस वर्ष कि शुरुआत में हुए उपचुनावों में ऐतिहासिक सफलता के पीछे कांग्रेस के 'मेरा बूथ, मेरा गौरव' कार्यक्रम की बहुत बड़ी भूमिका रही, जिसने गाँव-ढाणी में बैठे कार्यकर्ताओ को कांग्रेस की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया था और परिणाम हम सभी के सामने है.
इसी के चलते प्रदेश कांग्रेस 'मेरा बूथ, मेरा गौरव', कार्यक्रम का आयोजन प्रदेशभर में करेगी, जिसकी शुरुआत कोटा से की जाएगी. सर्व प्रथम आगामी 23 अप्रैल को कोटा में संभाग स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, उसके बाद 26 अप्रैल को उदयपुर संभाग में भी इसका आयोजन होगा.
पायलट ने बताया कि पहले सातो संभागो में इस कार्यक्रम को किया जायेगा और फिर हर जिले और विधानसभा में भी 'मेरा बूथ, मेरा गौरव' कार्यक्रम के ज़रिय ज्यादा से ज्यादा संख्या में जनता तक पहुँचने का प्रयास किया जायेगा. हमें उम्मीद है कि अलवर, अजमेर और मांडलगढ़ की तरह प्रदेशभर में इस कार्यक्रम के सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे, जो कांग्रेस की जनसेवी विचारधरा को जन-जन तक पहुँचा कर कांग्रेस को ओर मज़बूत बनायेगे.
कोटा और उदयपुर के बाद अगले महीने बाकी पांच संभागो में भी 'मेरा बूथ, मेरा गौरव' कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम की तैयारियों के चलते आज पायलट ने बैठक के बाद कोटा संभाग के सभी नेताओ से चर्चा कर उन्हें दिशानिर्देश भी दिए.
29 अप्रैल को ऐतिहासिक होगी दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नव-निर्वाचित अध्यक्ष राहुल गाँधी के आह्वान पर कांग्रेस पार्टी आगामी 29 अप्रैल को जन विरोधी भाजपा सरकार की कुनीतियों के ख़िलाफ़ दिल्ली के रामलीला मैदान में एक विशाल रैली का आयोजन करने जा रही है, जिसमे देशभर के सभी प्रदेशो के नेता एवं कार्यकर्त्ता भाग लगे. सचिन पायलट के अनुसार कांग्रेस के ये रैली ऐतिहासिक होने वाली है.
उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी जी के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद ये कांग्रेस की पहली राष्ट्रिय रैली है. जब-जब दिल्ली में कांग्रेस ने रैली का आयोजन किया, तब-तब राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नेताओ एवं कार्यकर्ताओ ने बढ़-चढ़ कर भाग ले कर उन्हें सफल बनाने में अपना योगदान दिया. इस वर्ष के अंत में प्रदेश में विधानसभा चुनाव है, इसलिए ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम इस बार ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुँच कर राहुल गाँधी जी के हाथ को मज़बूती दे. पायलट ने दावा किया है कि राहुल गाँधी जी के नेतृत्व में ये रैली ऐतिहासिक होगी, जिसमे हज़ारो की संख्या से राजस्थान के कांग्रेसजन पहुँच कर अपना समर्थन देंगे.



Comments
Post a Comment